फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Iqbalpur mill sent payment to the committee's account

इकबालपुर मिल ने भेजा समिति के खाते में भुगतान

Fri, 10 Jan 2020 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Iqbalpur mill sent payment to the committee's account
इकबालपुर शुगर मिल के वर्तमान पेराई सत्र के भुगतान की आठ दिन की धनराशि गन्ना समिति के खाते में बैंक से ट्रांसफर कर दी गई है। इससे किसानों को 18 दिसंबर तक आपूर्ति हुए गन्ने का भुगतान मिलना एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा। गन्ना समिति के खाते में पैसा पहुंचने पर किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

इकबालपुर शुगर मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी मिश्रा ने बताया कि इकबालपुर शुगर मिल का पेराई सत्र बीती 11 दिसंबर को चालू हुआ था। शुगर मिल ने वर्तमान पेराई सत्र का भुगतान देने के लिए गन्ना समिति को बैंक से धनराशि ट्रांसफर कर दी है। यह धनराशि एक-दो दिन में ही किसानों के खाते में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि इसके बाद का भुगतान देने के लिए शीघ्र ही एक एडवाइज समिति को भेजी जाएगी किसानों को मिल में गन्ना आपूर्ति के 14 दिन के अंतराल पर ही भुगतान देने की प्रक्रिया जारी रखी जाएगी। उधर, गन्ना समिति में आठ दिन की भुगतान राशि पहुंचने पर किसान रमेश, युद्धवीर सिंह, महक सिंह, विजेंद्र कुमार संजय, दिलीप कुमार आदि ने हर्ष जताया है। गन्ना समिति सचिव प्रभारी कुलदीप तोमर ने गन्ना समिति के खाते में इकबालपुर शुगर मिल प्रबंधन की ओर से गन्ना भुगतान की धनराशि भेजने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed