फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Intoxicant was sold under the guise of tomatoes

टमाटर बेचने की आड़ में बेचता पकड़ा स्मैक

Sun, 15 Sep 2019 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Intoxicant was sold under the guise of tomatoes
नवीन सब्जी मंडी में थोक विक्रेता को पुलिस ने टमाटर की आड़ में स्मैक और चरस बेचते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास पुलिस ने हजारों की स्मैक और चरस बरामद की है। साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस अब उसके संपर्क में रहने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन सब्जी मंडी रामपुर चुंगी में टमाटर का एक थोक विक्रेता चरस और स्मैक बेच रहा है। लगातार शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। रविवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि वह नवीन मंडी में ही है और स्मैक बेच रहा है। तत्काल एसआई नितेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसे रंगेहाथ दबोच लिया। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि अनीस अहमद निवासी नवीन सब्जी मंडी रामपुर चुंगी को 5.47 ग्राम स्मैक, 202 ग्राम चरस, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 2600 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया हैै। आरोपी टमाटर की आड़ में अवैध स्मैक और चरस बेचने का काम कर रहा था। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। साथ ही उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed