{"_id":"61ec19d770990347be057ee7","slug":"intensive-investigation-is-being-done-to-uproot-the-board-roorkee-news-drn4022907172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड उखाड़ने की गहनता से की जा रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड उखाड़ने की गहनता से की जा रही जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का बोर्ड उखाड़ने के मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
झबरेड़ा में इकबालपुर रोड पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बोर्ड को उखाड़ने को लेकर शुक्रवार रात कुछ लोगों ने हंगामा किया था। भगतोवाली के ग्रामीणों ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। साथ ही नगर पंचायत प्रशासन पर भी बोर्ड उखाड़ने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने बोर्ड को खोजकर थाना परिसर में रखवा दिया था। मामले की जांच रिटर्निंग ऑफिसर अजय चौहान कर रहे हैं। बोर्ड आचार संहिता लगने से पहले लगा या बाद में, इसकी गहनता से जांच हो रही है। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि पुलिस भी अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है, लेकिन आचार संहिता के चलते रिटर्निंग ऑफिसर अजय चौहान इस प्रकरण की विधिवत जांच कर रहे हैं। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आचार संहिता के चलते बोर्ड हटवाने का अभियान रिटर्निंग ऑफिसर देख रहे हैं। नगर पंचायत से बोर्ड हटवाने का कोई लेना देना नहीं है। नगर पंचायत पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।