फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Intensive checking and corona investigation at the border, 19 found positive

बॉर्डर पर सघन चेकिंग और कोरोना जांच, 19 मिले पॉजिटिव

Mon, 17 Jan 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Intensive checking and corona investigation at the border, 19 found positive
नारसन बार्डर पर बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
चुनाव के दौरान बाहरी राज्यों से अवैध हथियार और मादक पदार्थ जिले की सीमा में प्रवेश न कर पाएं। इसके लिए पुलिस की ओर से नारसन बॉर्डर पर लगातार गहनता से चेकिंग की जा रही है। वहीं सोमवार को बॉर्डर पर कोरोना जांच में 19 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर नारसन बॉर्डर पर पुलिस अधिकारियों की पैनी नजर है। बॉर्डर पर पुलिस के कर्मचारियों के साथ ही 35 पीआरडी के जवान लगाए गए हैं। ये दिन-रात बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग में लगे हुए हैं। साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच भी बॉर्डर पर कराई जा रही है। सोमवार को भी बॉर्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस ने बॉर्डर पर पहुंचने वाले वाहनों की गहन जांच की। साथ ही वाहन सवारों को कोरोना जांच कराने के बाद ही एंट्री दी गई। सोमवार को बॉर्डर पर बाहरी राज्यों से आए 2853 यात्रियों की जांच की गई। इस दौरान 19 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। लैब साइट इंचार्ज शेखर ने बताया कि पॉजिटिव मिलने वाले यात्रियों को नारसन संयुक्त जांच चौकी से लौटा दिया गया है। साथ ही उनके जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

769 लोगों के काटे चालान
पुलिस ने काली नदी व मंडावर पुलिस चेकपोस्ट पर वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान मास्क न लगाने वालों के चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने सोमवार को पुलिस टीम के साथ काली नदी व मंडावर पुलिस चेकपोस्ट पर वाहनों को रोककर तलाशी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि काली नदी पुलिस चेकपोस्ट पर बिना मास्क वाले 304 लोगों और मंडावर पुलिस चेकपोस्ट पर 465 लोगों के चालान काटकर जुर्माना वसूला गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed