फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Insult to workers not tolerated: Bansidhar

कार्यकर्ताओं का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: बंशीधर

Sat, 20 Mar 2021 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Insult to workers not tolerated: Bansidhar
रुड़की। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश में अब निजाम बदल चुका है और पहले जैसी व्यवस्था नहीं है। कोई भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी कार्यकर्ताओं का अपमान करेगा तो उसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रुड़की दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे तो भाजपाइयों ने उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर मेहनत करें। कार्यकर्ता जितना जोश मंत्रियों और पार्टी के उच्च पदाधिकारियों के स्वागत समारोह में लगाते हैं, उतना ही जोश संगठन को मजबूत बनाने में लगाएं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो अधिकारी काम को टरकाने का प्रयास करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब प्रदेश में निजाम बदल चुका है, इसलिए अधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करें।
विज्ञापन

अगर पार्टी कार्यकर्ता का किसी भी अधिकारी ने अपमान किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा ने भगत को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही बताया कि हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से लोगों को परेशान किया जा रहा है। इसलिए रुड़की को भी प्राधिकरण से बाहर किया जाना चाहिए। इस पर कैबिनेट मंत्री ने होली के बाद रुड़की में अधिकारियों की बैठक लेकर समस्या का हल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, मेयर गौरव गोयल, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, गौरव चौधरी, पार्षद विवेक चौधरी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आतिशबाजी कर किया स्वागत
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के रुड़की पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मंडावर स्थित पेट्रोल पंप पर आतिशबाजी कर स्वागत किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अमन त्यागी, राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, सत्यपाल मास्टर, राजकुमार कसाना, प्रधान संगठन के अध्यक्ष रामकुमार, विजयपाल ठाकुर, शिवकुमार, निर्भय चौधरी, रवि सैनी, विकास सैनी, मदन सैनी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीतू कुमार, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।

--
लंढौरा रंगमहल पहुंचने पर भगत का स्वागत
लंढौरा। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के लंढौरा स्थित रंग महल पहुंचने पर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान भगत ने कहा कि जनता की समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। किसानों की जो समस्याएं हैं, उसका भी जल्द समाधान किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को निर्माण करने के लिए प्राधिकरण से अनुमति लेनी पड़ती थी। इसके लिए काफी शुल्क अदा करना पड़ता था। तीरथ सिंह रावत ने सीएम का पद संभालते ही ग्रामीण क्षेत्र में प्राधिकरण की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी सिंह, दिव्य प्रताप सिंह, शोभाराम प्रजापति, कुलवीर कुमार, जितेंद्र पुंडीर, श्यामवीर सैनी, अंबरीष गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed