फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Instructions given to vacate the Energy Corporation office

ऊर्जा निगम कार्यालय को खाली कराने के दिए निर्देश

Fri, 06 Dec 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to vacate the Energy Corporation office
मेयर गौरव गोयल ने बृहस्पतिवार को नगर निगम में कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा निगम का कार्यालय खाली कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। उन्होंने स्ट्रीट लाइट, नगर निगम के अधिकारी आवासों आदि जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने विभागों के बारे में सवाल जवाब भी किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान मेयर गौरव गोयल ने नगर निगम स्थित ऊर्जा निगम के कार्यालयों का निरीक्षण किया। मेयर ने कहा कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों को नोटिस देकर जल्द से जल्द कार्यालय खाली कराया जाए। इस दौरान उनके साथ चल रहे अधिकारियों ने कहा कि पूर्व में भी ऊर्जा निगम को कार्यालय खाली कराने के लिए नोटिस दिया जा चुका है। नोटिस के बाद ऊर्जा निगम की ओर से भगवानपुर का कार्यालय यहां से शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि रुड़की सिटी के अपर सहायक अभियंता और उपखंड अधिकारी का कार्यालय यहीं पर ही संचालित किया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने टैक्स विभाग में भी रिकार्ड के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने स्ट्रीट लाइट के स्टोर का निरीक्षण किया। स्ट्रीट लाइट सेक्शन के इंजीनियर नरेश कुुमार सिंह से स्ट्रीट लाइटों के बारे में जानकारी ली। इसके उन्होंने अधिकारियों के आवासों और गीले कूड़े के निपटान करने के लिए तैयार किए जा रहे ड्रमों के बारे में भी जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, वरिष्ठ सहायक राजीव भटनागर, नरेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed