फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Inspector and constable accused of threatening to implicate in a false case

Roorkee News: दरोगा और सिपाही पर झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप

Sat, 30 Sep 2023 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Inspector and constable accused of threatening to implicate in a false case
Iसेवानिवृत्त इंजीनियर ने एसएसपी से की शिकायत, कार्रवाई की मांगI
विज्ञापन


सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त एक इंजीनियर ने एसएसपी को शिकायतपत्र भेजकर दरोगा और सिपाही पर घर आकर धमकी देने व कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र को वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
सिविल लाइंस निवासी सतीश चंद जैन सिंचाई विभाग से सेवानिवृत इंजीनियर हैं। उन्होंने एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को भेजे शिकायतपत्र में बताया कि कुछ दिन पहले उनके साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी थी। उन्होंने इसकी शिकायत सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन




इस पर उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। आरोप है कि एक दरोगा और एक सिपाही 20 सितंबर को उनके घर पर आए और कोर्ट में दिया गया प्रार्थना पत्र वापस लेने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। यह पूरा मामला घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने एसएसपी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शिकायतपत्र पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed