फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Inspection of record room and court files

Roorkee News: रिकॉर्ड रूम और कोर्ट फाइलों की जांच

Thu, 12 Feb 2026 06:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Inspection of record room and court files
आयुक्त गढ़वाल मंडल उत्तम कुमार चौहान ने बृहस्पतिवार को भगवानपुर तहसील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रूम और कोर्ट की फाइलों को बारीकी से देखा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


अपर आयुक्त ने तहसील के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करते हुए फाइलों के रखरखाव और उनके निस्तारण की स्थिति जांची। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। अपर आयुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी और अधिकारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें और लंबित फाइलों का जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान एसडीएम भगवानपुर डीएस नेगी, तहसीलदार दयाराम समेत तहसील के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीएम भगवानपुर डीएस नेगी ने बताया कि अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल उत्तम कुमार चौहान की ओर से तहसील की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया है। उन्होंंने बताया कि आयुक्त की ओर से रिकॉर्ड रूम और कोर्ट फाइलों के रखरखाव में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। उनके दिए गए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed