फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Injured youth dies during treatment

घायल युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Sun, 12 Jun 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Injured youth dies during treatment
बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल कंपनी कर्मचारी की एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं, कर्मचारी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह खानपुर-लक्सर हाईवे पर लक्सर कृषि उत्पादन मंडी समिति के निरीक्षक सुभाष चंद्र की स्कूटी और विजय निवासी गांव तेजलहेड़ा जिला मुजफ्फरनगर की बाइक की टक्कर हो गई थी। विजय दाबकी कलां में अपनी ससुराल से घर वापस जा रहा था। वह लक्सर की एक कंपनी में काम करता था। पुलिस और राहगीरों ने घायलों को लक्सर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। यहां डॉक्टरों ने विजय की गंभीर हालत देखते हुए उसे हरिद्वार के लिए रेफर कर दिया था, जबकि मंडी निरीक्षक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि कर्मचारी विजय को हरिद्वार से ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया था। एम्स में पहुंचने से पहले ही विजय की रास्ते में मौत हो गई थी। मृतक के चचेरे भाई भानु ने बताया कि समय पर सही उपचार नहीं मिलने से उनके भाई की मौत हुई है। अगर लक्सर और हरिद्वार में समय पर सही इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग
नारी एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने रूहालकी में बैठक कर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर खानपुर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग की है। संगठन अध्यक्ष रितु चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सही से नहीं मिल पा रही हैं। लोगों को इलाज के लिए हरिद्वार और देहरादून की ओर भागना पड़ता है। पत्र भेजने वालों में बबली, मुनेश, पूर्णिमा, पूनम, मोनिका, सुजाता, पिंकी, बबली भाटी, रीना, सीमा, रेखा, मिथुन, भरत सिंह और समर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी, कार्रवाई की मांग
गोवर्धनपुर में रविवार को आयोजित व्यापारियों की बैठक में भगत सिंह ने कहा कि 108 एंबुलेंस दोनों घायलों को लेकर लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया, जिससे युवक के सिर से लगातार खून बहता रहा। हरिद्वार में भी युवक के सिर की मरहम पट्टी नहीं की गई, जिससे एम्स जाते हुए युवक ने दम तोड़ दिया। व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग है। बैठक में राज सिंह, अरुण कुमार, मेहरबान, अनमोल, सुनील फौजी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed