फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Injured teenager discharged from hospital

Roorkee News: घायल किशोरी को अस्पताल से मिली छुट्टी

Thu, 08 May 2025 07:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Injured teenager discharged from hospital
घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिली किशोरी के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। किशोरी के अस्पताल से घर पहुंचने की जानकारी पर पुलिस किशोरी के बयान दर्ज करने के लिए उसके घर पहुंची।
विज्ञापन




एक मई को देर शाम लक्सर और रायसी रेलवे स्टेशनों के मध्य निरंजनपुर गांव निवासी दो किशोरियां रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिली थी। पुलिस ने किशोरियों को अस्पताल पहुंचाया था। वहां चिकित्सक ने एक किशोरी को मृत घोषित कर दिया था। दूसरी किशोरी का उपचार चल रहा था। किशोरी के सिर में गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन


उपचार के बाद किशोरी के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजन उसे घर ले गए। किशोरी के अस्पताल से घर आने की सूचना मिलने पर पुलिस किशोरी से घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए उसके घर पहुंची लेकिन वह कोई जानकारी नहीं दे सकी। रायसी चौकी प्रभारी कमलकांत रतूड़ी ने बताया कि किशोरी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस उससे घटना के संबंध में पूछताछ करने के लिए गई थी लेकिन किशोरी अभी सहमी हुई है। फिलहाल वह कुछ भी नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed