फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Inflation in seasonal vegetables

मौसमी सब्जियों में लगा महंगाई का तड़का

Wed, 23 Feb 2022 08:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 08:04 PM IST
विज्ञापन
Inflation in seasonal vegetables
मौसमी फसलें साग-सब्जी जैसे-जैसे खत्म होती जा रही हैं। वैसे-वैसे सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। हरी मिर्च, शिमला मिर्च, बैंगन आदि साग-सब्जियां पहले से दोगुने दामों में थोक में बिक रही हैं। ऐसे में सब्जी मंडी से खरीदकर बेचने वाले दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसमी सब्जी में आने वाली फसलें आलू, गोभी, मटर, मूली, गाजर, पालक, मेथी, हरी मिर्च, शिमला मिर्च जैसी फसलें समय के अनुसार धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं। इसके चलते मंडी और बाजारों में साग-सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं। सब्जी विक्रेता राजेंद्र सैनी, ब्रह्मपाल सैनी, रमेश, सतपाल सिंह, मोतीराम, पवन कुमार, मेहरबान, इस्लाम का कहना है कि सब्जी मंडियों में सब्जियां पहले से कम मात्रा में आ रही हैं। सब्जियों के दाम थोक में मंडी में पहले से दोगुना हो चुके हैं। वहीं, उद्यान निरीक्षक कोमल कुमार का कहना है कि रबी की फसलें समय के अनुरूप धीरे-धीरे खत्म होती जा रही हैं। जनवरी में बरसात अधिक होने के चलते भी खेतों में सब्जियों पर काफी असर हुआ है।
विज्ञापन

एक माह में बढ़े सब्जी के दाम-
हरी मिर्च- 40 - 100 रुपये किलो
शिमला मिर्च- 50- 80 रुपये किलो
बैंगन-20- 40 रुपये किलो
गोभी- 20- 30 रुपये किलो
मटर- 20- 40 रुपये किलो
आलू- 10- 20 रुपये किलो
गाजर- 10- 20 रुपये
एक माह देर से होगी बुआई
इस बार जनवरी में बरसात के चलते करेला, लौकी, तोरी, भिंडी आदि की अगेती फसल की बुआई करीब एक महीना देरी से की जाएगी। किसान श्याम सिंह, दिनेश कुमार, पंकज कुमार, लक्ष्मीचंद, सुधीर कुमार, मेहरबान, इस्लाम अली का कहना है कि अधिक बारिश के कारण खेतों में पानी भरा हुआ है। खेत गीले होने के चलते अगेती साग-सब्जी की फसलों की बुआई नहीं हो पा रही है। जनवरी में बोई जाने वाली सब्जियों की अगेती फसल एक महीना पछेती हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed