फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Increasing number of TB patients, children are also becoming victims

Roorkee: टीबी के मरीजों की बढ़ रही संख्या, बच्चे भी हो शिकार, ये लक्षण दिखें तो कराएं जांच

Tue, 09 Aug 2022 12:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 12:35 AM IST
सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि क्षेत्र में टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को टीबी के लिए सतर्कता बरतने और जागरूक होने की जरुरत है।

विज्ञापन
Increasing number of TB patients, children are also becoming victims
टीबी के मरीज(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

रुड़की में क्षेत्र में टीबी रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी के करीब 50 मरीजों का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने अधिक समय तक खांसी रहने पर जांच कराने की लोगों से अपील की है।

विज्ञापन


लक्सर क्षेत्र में टीबी की रोकथाम के लिए लक्सर, खानपुर और रायसी में तीन यूनिट बनी हैं और तीन ही बलगम जांच सेंटर खोले गए हैं। इसके अलावा 50 डाट्स सेंटर भी खोले गए हैं। कुछ समय से टीबी के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज में लक्षण दिखने पर बलगम की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि क्षेत्र में टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लोगों को टीबी के लिए सतर्कता बरतने और जागरूक होने की जरुरत है। वहीं, टीबी क्लीनिक के सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर राजकुमार ने बताया कि बलगम की जांच में टीबी की पुष्टि होने के बाद रोगी का इलाज शुरू कर दिया जाता है। डॉट्स के माध्यम से इसका सफल इलाज किया जाता है। इस व्यवस्था के तहत बलगम की तीन जांचें कराई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लक्षण दिखें तो कराएं जांच
दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी का आना, खांसी के साथ खून आना, सीने में दर्द रहना, भूख न लगना और वजन का घटना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed