फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Increasing cold affects life

Roorkee News: लगातार बढ़ रही ठंड से जनजीवन प्रभावित

Sun, 04 Jan 2026 04:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 04 Jan 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
Increasing cold affects life
लक्सर। लगातार बढ़ रही ठंड के चलते रविवार को भी दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। कड़ाके की सर्दी में आमजन की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। सर्दी का असर वाहन और ट्रेनों के आवागमन से लेकर बाजार रोजमर्रा के कामकाज और व्यापार पर भी पड़ रहा है। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से ही लगातार सर्दी बढ़ती जा रही है। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ रहा है साथ ही सड़क पर वाहनों की रफ्तार थमी हुई है। वहीं, लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रहीं हैं। बाजार सुबह देरी से खुलकर शाम को जल्दी बंद हो रहे हैं। बाजारों में खरीदारों की संख्या भी सामान्य दिनों के मुकाबले कम देखने को मिल रही है। लोग आवश्यक होने पर ही घरों के बाहर निकल रहे हैं। शाम को भी जल्दी ही लोग घरों में बंद हो जा रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगर के मुख्य स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं लेकिन कड़ाके की सर्दी में अलाव भी लोगों को राहत नहीं दे रहे हैं। मौसम विभाग ने अभी सर्दी का प्रभाव जारी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed