फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Incentive material given to milk producers

दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन सामग्री वितरित कर दी योजनाओं की जानकारी

Wed, 03 Nov 2021 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Incentive material given to milk producers
रुड़की स्थित शेरपुर में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति द्वारा वितरण किया गया प्रोत्साहन। - फोटो : ROORKEE
रुड़की। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ हरिद्वार की सहकारी समितियों की ओर से विभिन्न गांवों में प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत गांवों में बनाई गई दुग्ध समितियों से जुड़े दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन के रूप में बर्तन, मिठाई आदि का वितरण किया गया। साथ ही समिति सदस्यों को विभाग की ओर से संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र के सकौती, महेश्वरा, डाडा फरकपुर, मंडावर, खुब्बनपुर, मोहितपुर और शेरपुर समिति की ओर से प्रोत्साहन वितरण किया गया। दुग्ध समिति फरकपुर में दुग्ध निरीक्षक एवं प्रभारी सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि दूध उत्पादकों को दुग्ध समितियों से जुड़कर डेयरी विकास विभाग की योजनाओं का लाभ लेना चाहिए और दुग्ध व्यवसाय से आर्थिक समृद्धि प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने दुग्ध समितियों से जुड़कर सहकारिता को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने बताया कि डेयरी विकास विभाग की ओर से एनसीडीसी योजना द्वारा तीन या पांच दुधारू पशु के लिए 25 प्रतिशत अनुदान पर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा आंचल संतुलित पशु आहार 400 प्रति क्विंटल अनुदान पर, मिनरल मिक्चर 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि दुग्ध संघ हरिद्वार की ओर से दूध खरीद मूल्य 38 प्रति लीटर किया गया है, जबकि चार रुपये प्रति लीटर उत्तराखंड सरकार द्वारा दूध मूल्य प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाता है। इसके लिए जनपद हरिद्वार को 91 लाख रुपये दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन मद में प्राप्त हुआ है। दुग्ध सहकारिता द्वारा ग्रामीण दूध उत्पादकों को शहरी दूध उपभोक्ताओं से जोड़ा जाता है और बिचौलियों के शोषण से मुक्त कराया जाता है। इस मौके पर शेरपुर दुग्ध समिति में प्रधान प्रबंधक गामा शंकर मौर्य ने महिला दुग्ध उत्पादकों को समिति से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं दुग्ध व्यवसाय अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं। सरकार महिलाओं की स्थिति में सुधार करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed