{"_id":"57643f1f4f1c1b515911b81b","slug":"in-the-name-of-storage-illegal-minining","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारण के नाम पर हो रहा खनन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारण के नाम पर हो रहा खनन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी से अवैध खनन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलावलपुर गांव के बाण गंगा घाट पर खनन सामग्री भंडारण की आड़ में खनन माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियों से जमकर खनन कर रहे हैं।
विज्ञापन
अलावलपुर गांव के पास बाण गंगा में प्रशासन द्वारा खनन सामग्री भंडारण की अनुमति दी हुई है। खनन पर पूरी तरह से रोक होने के बावजूद भी खनन माफिया भंडारण का लाभ उठाकर जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियों से बाण गंगा में अवैध खनन करते हैं। साथ ही खनन सामग्री को भंडारण में डाल देते हैं। वहां से खनन सामग्री को वाहनों में भरकर स्टोन क्रशरों में महंगे दामों में बिक्री कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खनन माफिया कभी समतलीकरण, कभी तालाब बनाने की अनुमति तो कभी भंडारण की आड़ में जमकर अवैध खनन करने में लगे हुए हैं। पुलिस प्रशासन को इसकी खबर नहीं हो पा रही है। वहीं भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी ठाकुर सिंह रावत का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। बाण गंगा में अवैध खनन होने की जानकारी नहीं है। अगर कोई अवैध खनन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन