फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   In the name of policy, the couple grabbed lakhs of rupees

पॉलिसी के नाम पर दंपती ने लाखों की रकम हड़पी

Sat, 19 Jun 2021 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
In the name of policy, the couple grabbed lakhs of rupees
रुड़की। सोसाइटी में रुपये जमा कर मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर एक दंपती ने लाखों रुपये हड़प लिए। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के गांव तेज्जूपुर निवासी विश्वास ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रामपुर गांव में पृथ्वी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की ब्रांच थी। 2017 में उनकी मुलाकात पीयूष और हिमांशी से हुई थी। पीयूष ने खुद को सोसायटी का चेयरमैन और हिमांशी ने वाइस चेयरमैन बताया था। साथ ही बताया था कि सोसायटी में अगर वह पॉलिसी खुलवाते हैं तो उन्हें कुछ सालों में ही बड़ा मुनाफा होगा। उनके झांसे में आकर उन्होंने 12 लाख रुपये दंपती को दे दिए। कुछ दिन बाद वह ऑफिस पर पहुंचे तो वह बंद मिला। आसपास के लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि दंपती ने सालियर साल्हापुर, सिकंदरपुर भैंसवाल, रामपुर सहारनपुर समेत कई अन्य लोगों के भी सोसायटी में लाखों रुपये जमा करवाए थे। इसके बाद दोनों ऑफिस बंद कर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पीयूष अवस्थी और हिमांशी अवस्थी निवासी आनंद नगर निकट नेहरू स्टेडियम, अनुकंपा नर्सिंग होम जेल रोड, कोतवाली नगर रायबरेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed