फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   In the name of forest inspector recruitment, all three accused of cheating sent to jail

वन दरोगा भर्ती के नाम पर ठगी के तीनों आरोपी भेजे जेल

Thu, 11 Nov 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
In the name of forest inspector recruitment, all three accused of cheating sent to jail
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में पकड़े गए वन दारोगा भर्ती में ठगी के आरोपी। - फोटो : ROORKEE
वन दरोगा भर्ती में पैसे लेकर फर्जी तरीके से पेपर कराने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में कई और लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस और एसटीएफ उनकी भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वन दरोगा भर्ती घोटाले में एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसकी जांच के लिए एसटीएफ के इंस्पेक्टर अबुल कलाम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान वायरल ऑडियो क्लिप में सामने आया था कि फर्जी तरीके से पेपर कराकर 12 लाख रुपये की मांग की गई है। ऑडियो में एक मोबाइल नंबर भी एसटीएफ के हाथ लगा था। एसटीएफ ने नंबर की पूरी डिटेल निकलवाई तो वह मनजीत निवासी इब्राहिमपुर, भगवानपुर का था। साथ ही पता चला था कि मनजीत मेरठ में नव परिवर्तन नशा मुक्ति केंद्र में काम करता है। एसटीएफ ने मनजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि सुधीर सिंह निवासी सैनपुर, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर ने वन दरोगा भर्ती के लिए अभ्यर्थी लाने की बात कही थी। इसके अलावा डेविड कुमार निवासी बाकरपुर, लक्सर का नाम भी बताया था। एसटीएफ ने बुधवार रात सुधीर और डेविड को भी गिरफ्तार कर लिया था। दोनों ने पूछताछ में बताया था कि वे सरकारी विभागों में भर्ती कराने के नाम पर रुपये लेकर फर्जी तरीके से एडमिट कार्ड बनाकर ठगी करते हैं। एसटीएफ ने दोनों के पास से एक लैपटॉप, मोबाइल, आर्मी का एडमिट कार्ड और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए थे। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी दीप कुमार ने बताया कि डेविड कुमार, सुधीर कुमार और मनजीत कुमार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed