फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   IMA doctors will bear the cost of education of 20 girl students

फीस नहीं होने से पढ़ाई बीच में छोड़ रही थी छात्राएं, चिकित्सक बने मददगार

Tue, 18 Jan 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
IMA doctors will bear the cost of education of 20 girl students
आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर एक इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए रुड़की के चिकित्सक मददगार बनकर सामने आए हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सकों ने इंटर कॉलेज की ऐसी 20 छात्राओं की फीस, ड्रेस और किताबों समेत अन्य सभी जरूरतों को पूरा करने का जिम्मा लिया है।
विज्ञापन

गणेशपुर स्थित कन्या पाठशाला माध्यमिक विद्यालय के संरक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि यहां एक हजार से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। ज्यादातर छात्राएं आसपास के गांवों से गरीब परिवारों से हैं। कॉलेज प्रबंधन की ओर से बिना सरकारी सहायता के लोगों की मदद से भवन, फर्नीचर और अन्य सभी सुविधाएं जुटाई गई हैं लेकिन कॉलेज में कक्षा नौ से 12वीं तक की कई छात्राएं पढ़ाई बीच में छोड़ रही थीं। जब कारणों का पता किया तो उनके अभिभावकों ने फीस नहीं होने की बात कही। इस पर आईएमए के अध्यक्ष डा. राम सुभग सैनी, सचिव डा. अजय सिंह पंवार ने तुलसी हास्पिटल के संचालक डा. नवीन बंसल से चर्चा की। इसपर उन्होंने फीस नहीं दे पा रही सभी छात्राओं की जानकारी ली और वे मदद के लिए तैयार हो गए। अब आईएमए के दस चिकित्सकों ने ऐसी 20 छात्राओं की पढ़ाई का खर्च उठाने का जिम्मा ले लिया है। उन्होंने और लोगों से भी आगे आने की अपील की।
विज्ञापन

इन चिकित्सकों ने उठाया बीड़ा
डॉ. नवीन बंसल ने तीन, डॉ. सुधी अग्रवाल ने एक, डॉ. संजीव गर्ग ने पांच, डॉ. गोपाल ने दो, डॉ. श्रीमोहन ने एक, डॉ. एसएन बंसल ने एक, डॉ. एसके गोयल ने दो, डॉ. अजय भार्गव ने दो, डॉ. मधुरिमा ने एक और डॉ. विनय सैनी ने दो छात्राओं का साल भर का स्कूल खर्च देने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed