{"_id":"5efa249f8ebc3e42e21aa35d","slug":"illegal-mining-fined-rs-5-57-million-roorkee-news-drn3485156146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर लगाया पांच करोड़ 57 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर लगाया पांच करोड़ 57 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
भगवानपुर (रुड़की)। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद स्थानीय प्रशासन ने अवैध खनन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तहसीलदार ने अवैध खनन के मामले में क्षेत्र के 11 स्टोन क्रशरों, जीएमवीएन के तीन पट्टों और अनुमति से ज्यादा मिट्टी खोदने पर चार लोगों पर कुल पांच करोड़ 57 लाख का जुर्माना लगाया है। तहसीलदार ने कार्रवाई की रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से डीएम को भेज दी है। बता दें कि हाल ही में डीएम ने भी बाणगंगा में अवैध खनन के मामले में करीब 12 करोड़ का जुर्माना ठोंका था।
पिछले कुछ दिनों से भगवानपुर एसडीएम संतोष कुमार पांडेय और तहसीलदार सुशील कुमार सैनी को क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। एसडीएम ने तहसीलदार को टीम बनाकर कार्रवाई के आदेश दिए थे। बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक सप्ताह से टीम अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान स्टॉक के नापतौल में 11 स्टोन क्रशर ऐसे मिले, जहां ज्यादा खनन सामग्री मिली। जबकि, इन स्टोन क्रशरों के पास खनन सामग्री की इतनी अनुमति नहीं थी। वहीं, भगवानपुर में चार जगहों पर मिट्टी भराव किया गया है। यहां भी अनुमति से अधिक मिट्टी का भराव किया गया है।
इसके अलावा गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के तीन खनन पट्टों पर भी अनियमितता मिली है। यहां बिना अनुमति के खनन किया गया था। तहसीलदार ने जांच पूरी करने के बाद सभी के खिलाफ पांच करोड़ 57 हजार 370 रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, जुर्माने की रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से डीएम सी रविशंकर को भेजी गई है। इस कार्रवाई के बाद से खनन माफिया में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि खनन माफिया कार्रवाई से बचने के लिए कई दिनों से नेताओं से अधिकारियों को फोन करा रहे थे।
विज्ञापन
--
11 स्टोन क्रशरों पर अधिक खनन सामग्री मिली है। इसके चलते कई स्थानों पर मिट्टी भराव में भी अनियमितता पाई गई है। इसके बाद इन स्टोन क्रशरों पर पांच करोड़ 57 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
-सुशील कुमार सैनी, तहसीलदार, भगवानपुर
--
आज शाम से जिले में बंद हो जाएगा खनन
डीएम ने 30 जून के बाद खनन कार्य बंद करने के जारी किए आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। डीएम ने मंगलवार शाम से हरिद्वार जिले में खनन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। उन्होंने सभी एसडीएम और थाना प्रभारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने को कहा है। साथ ही आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को सूर्यास्त के बाद से ही खनन बंद हो जाएगा।
निदेशक भूतल एवं खनिज इकाई की ओर से 12 जून को जारी आदेश में मानसून के कारण गंगा और उसकी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर आरबीएम चुगान, मिट्टी खुदाई के सभी कार्य 30 जून की शाम से अग्रिम आदेशों तक बंद करने को कहा गया था। हरिद्वार जिले में इसका सख्ती से अनुपालन कराने के क्रम में डीएम सी रविशंकर ने आज शाम से सभी तरह के खनन पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने सभी पट्टाधारकों को चेतावनी दी है कि 30 जून के बाद कहीं भी खनन होता पाया गया तो उसे अवैध माना जाएगा और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।