{"_id":"581b70fe4f1c1b0e574376c5","slug":"illegal-hoardings-demolished-during-campaign-against-illegal-hoardings","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ चला अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम की टीम अवैध होर्डिग उखाड़ते हुए
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने बृहस्पतिवार को अवैध होर्डिंग्स और यूनीपोल्स के खिलाफ अभियान चलाया। निगम की टीम में अवैध होर्डिंग्स के साथ-साथ अवैध रुप से लगे तीन यूनीपोल्स को भी क्रेन लगाकर उखड़वा दिया है।
बृहस्पतिवार को सहायक नगर अधिकारी उत्तम सिंह नेगी के नेतृत्व में चले अभियान के तहत निगम टीम सबसे पहले रामपुर चुंगी पहुंची। यहां लगे अवैध यूनीपोल को क्रेन की मदद से उखड़वा दिया गया। इसके बाद नवीन सब्जी मंडी और गणेशपुर पुल पर लगे अवैध यूनीपोल को भी उखड़वा दिया गया। नगर निगम टीम ने इस दौरान अवैध रुप से लगे कई होर्डिंग्स को भी हटाया। नगर निगम के राजेश नैथानी ने बताया कि अवैध होर्डिंग्स और अवैध यूनीपोल के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संबंधित विज्ञापन एजेंसी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है
11 अवैध यूनीपोल को किया गया चिह्नित
रुड़की। नगर निगम क्षेत्र में निगम की टीम ने 11 यूनीपोल को चिह्नित किया है। यह यूनीपोल अवैध रुप से विज्ञापन एजेंसी की ओर से लगाए गए हैं। जिन्हें उखड़वाया जा रहा है। सहायक नगर अधिकारी उत्तम सिंह नेगी बताया कि सभी 11 यूनीपोल को उखड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
दो विज्ञापन एजेंसी को नोटिस जारी
रुड़की। नगर निगम क्षेत्र में अवैध रुप से यूनीपोल लगाए जाने के मामले में नगर निगम ने दो विज्ञापन एजेसिंयों को नोटिस जारी किया गया है। एसएनए उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि दो विज्ञापन एजेंसी को अवैध रूप से यूनीपोल लगाने के मामले में नोटिस जारी किया गया है। दोनों एजेंसी पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। नोटिस जारी किए जाने से लेकर यूनीपोल हटाए जाने की तिथि तक 500 प्रतिदिन जुर्माना लगेगा। साथ ही अवैध यूनीपोल लगाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।