फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   IIT's Research Associate submerged in Ganganahar

गंगनहर में डूबा आईआईटी का रिसर्च एसोसिएट

Fri, 10 Mar 2017 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की।
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की। Updated Fri, 10 Mar 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने निकला आईआईटी का रिसर्च एसोसिएट पैर फिसलने से गंगनहर में गिर कर लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार देर रात तक उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया। पुलिस और आईआईटी प्रशासन ने हादसे की सूचना झांसी निवासी परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन


 शोभित श्रीवास्तव (पुत्र सुभाष चंद्र श्रीवास्तव निवासी आदर्शनगर, सिपरीनजर, झांसी, उत्तर प्रदेश) आईआईटी रुड़की के एएचईसी विभाग में प्रोफेसर अरुण कुमार के साथ रिसर्च एसोसिएट हैं। बृहस्पतिवार देर शाम वह अपने दोस्त राहुल श्रीवास्तव (प्रोजेक्ट एसोसिएट), डेविड लाल (जूनियर रिसर्च एसोसिएट) और देवेंद्र शर्मा (नेट क्वालीफाई, निवासी लिब्बरहेड़ी) के साथ कार से सोलानी पार्क पिकनिक मनाने गया था। देर रात तक सभी सोलानी पार्क में मौजमस्ती करते रहे। बताया जा रहा है कि रात करीब सवा 12 बजे अचानक गंगनहर किनारे गए शोभित का पैर फिसल गया और नहर में गिर गया। देखते ही देखते वह लापता हो गया। उसके दोस्तों ने पुलिस और आईआईटी प्रशासन को घटना की जानकारी दी। देररात जल पुलिस ने गंगनहर में शोभित की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। शुक्रवार सुबह भी जलपुलिस के जवानों ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाया, फिर भी सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


शराब पीना पड़ा महंगा, गंगनहर में डूबा युवक
कलियर बस अड्डे के पास गंगनहर किनारे शराब पीना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। अचानक गंगनहर में गिरने से वह डूबकर लापता हो गया। सूचना पर पहुंची जलपुलिस की ओर से उसकी तलाश की गई, लेकिन सुराग नहीं लग पाया। डूबा व्यक्ति कलियर बस अड्डे के समीप स्थित सिंचाई विभाग की वर्कशाप कालोनी में रहता था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सिंचाई विभाग की वर्कशाप कालोनी निवासी सोनू (42 पुत्र विजयपाल) कलियर बस अड्डे के समीप शराब की दुकान पर पहुंचा। यहां से शराब लेकर वह गंगनहर के किनारे पी रहा था। तभी अचानक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। इससे पहले कि कोई बचाता वह डूबकर लापता हो गया। राहगीरों के शोर पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने परिजनों और जलपुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे जलपुलिस के जवानों ने डूबे व्यक्ति की खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed