फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   IIT Roorkee launches Bio Incubator

आईआईटी रुड़की ने लांच किया बायो इनक्यूबेटर

Wed, 15 Dec 2021 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
IIT Roorkee launches Bio Incubator
रुड़की आईआईटी में बॉयो इनक्यूबेटर के उद्घाटन के दौरान निरीक्षण करते संस्थान के निदेशक प्रोफेसर - फोटो : ROORKEE
जीवन विज्ञान क्षेत्र में स्टार्ट-अप की सोच रहे छात्रों की सुविधा के लिए आईआईटी रुड़की ने बुधवार को अपना बायो इनक्यूबेटर लांच किया। इसका मुख्य उद्देश्य स्टार्ट-अप इनक्यूबेटेड को अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और उपकरणों के साथ काम करने की सुविधा देना व जैव प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. अजीत के चतुर्वेदी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा और जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विकास देश की प्रगति के लिए अनिवार्य है। यह बायो-इनक्यूबेटर युवा उद्यमियों को व्यवहार्य उत्पादों का अन्वेषण और विकास करने में सक्षम बनाएगा। उनके स्टार्टअप को पंख देगा और इस तरह देश के विकास को भी बढ़ावा देगा। विश्वस्तर के उपकरण प्राप्त करने और प्रयोगशालाओं के विकास के लिए बायो-इनक्यूबेटर पर लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। टाइड्स आईआईटी रुड़की के सीईओ आजम अली खान ने कहा कि वर्तमान दशक को हेल्थकेयर और लाइफ साइंस स्टार्ट-अप के दशक के रूप में पहचाना जाता है। बायो इनक्यूबेटर के जरिए छात्रों को मीडिया लैब, टिश्यू कल्चर लैब, बायोटेक लैब, स्वतंत्र वेट लैब, यूटिलिटीज लैब, ड्राई ऑफिस स्पेसइन आदि प्रयोगशालाओं के जरिए शोध एवं डिजाइन में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed