{"_id":"61ba2ebb179e1820551e2ac4","slug":"iit-roorkee-launches-bio-incubator-roorkee-news-drn398871138","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी रुड़की ने लांच किया बायो इनक्यूबेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की आईआईटी में बॉयो इनक्यूबेटर के उद्घाटन के दौरान निरीक्षण करते संस्थान के निदेशक प्रोफेसर
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
जीवन विज्ञान क्षेत्र में स्टार्ट-अप की सोच रहे छात्रों की सुविधा के लिए आईआईटी रुड़की ने बुधवार को अपना बायो इनक्यूबेटर लांच किया। इसका मुख्य उद्देश्य स्टार्ट-अप इनक्यूबेटेड को अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और उपकरणों के साथ काम करने की सुविधा देना व जैव प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. अजीत के चतुर्वेदी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा और जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विकास देश की प्रगति के लिए अनिवार्य है। यह बायो-इनक्यूबेटर युवा उद्यमियों को व्यवहार्य उत्पादों का अन्वेषण और विकास करने में सक्षम बनाएगा। उनके स्टार्टअप को पंख देगा और इस तरह देश के विकास को भी बढ़ावा देगा। विश्वस्तर के उपकरण प्राप्त करने और प्रयोगशालाओं के विकास के लिए बायो-इनक्यूबेटर पर लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। टाइड्स आईआईटी रुड़की के सीईओ आजम अली खान ने कहा कि वर्तमान दशक को हेल्थकेयर और लाइफ साइंस स्टार्ट-अप के दशक के रूप में पहचाना जाता है। बायो इनक्यूबेटर के जरिए छात्रों को मीडिया लैब, टिश्यू कल्चर लैब, बायोटेक लैब, स्वतंत्र वेट लैब, यूटिलिटीज लैब, ड्राई ऑफिस स्पेसइन आदि प्रयोगशालाओं के जरिए शोध एवं डिजाइन में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।