{"_id":"632f40d04d503867a43acd0e","slug":"if-you-do-not-vote-you-will-put-the-whole-family-to-death-roorkee-news-drn423709182","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchayat Election: 'वोट नहीं दिया तो पूरे परिवार को उतार देंगे मौत के घाट' सुपरवाइजर के घर लगाया धमकीभरा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchayat Election: 'वोट नहीं दिया तो पूरे परिवार को उतार देंगे मौत के घाट' सुपरवाइजर के घर लगाया धमकीभरा पत्र
Sun, 25 Sep 2022 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 05:00 PM IST
सार
लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित सीधड़ू गांव निवासी तिलकराज ने पुलिस को बताया कि वह हरिद्वार की एक कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करते हैं। पंचायत चुनाव में प्रत्याशी वोट मांगने उनके घर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुपरवाइजर के मकान की दीवार पर पंचायत चुनाव में अपने समाज से जुड़े प्रत्याशी को वोट न देने पर पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने की धमकी भरा पत्र चस्पा किया गया है। धमकी भरा पत्र मिलने से परिवार में दहशत है। पुलिस ने मकान स्वामी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित सीधड़ू गांव निवासी तिलकराज ने पुलिस को बताया कि वह हरिद्वार की एक कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करते हैं। पंचायत चुनाव में प्रत्याशी वोट मांगने उनके घर आ रहे हैं। दो दिन पूर्व करीब एक दर्जन युवक आए और अपना वोट एक प्रत्याशी को देने की बात कही। उन्होंने अपनी मर्जी से वोट देने की बात युवकों से की थी। इसके बाद युवक नाराज होकर चले गए थे।
विज्ञापन
बताया कि अगली सुबह एक प्रत्याशी के समर्थक दीवारों पर चुनावी पंफलेट चस्पा कर रहे थे। इस बीच उनके घर की दीवार पर धमकी भरा पत्र चस्पा मिला। पत्र में धमकी दी गई है कि अगर उन्होंने अपने समाज और बिरादरी के संगठन से बाहर जाकर किसी दूसरे को वोट दिया तो पूरा परिवार अगला चुनाव नहीं देख सकेगा। पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन