फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   If there is a check on the border, then the dirt is not tolerated.

बॉर्डर पर जांच तो सही, पर गंदगी बर्दाश्त नहीं

Tue, 18 Jan 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
If there is a check on the border, then the dirt is not tolerated.
नारसन बार्डर पर लगा गंदगी का ढेर। - फोटो : ROORKEE
बॉर्डर पर रोजाना हजारों की संख्या में बाहरी राज्यों से लोग पहुंच रहे हैं। ये लोग बॉर्डर पर जांच को तो सही ठहरा रहे हैं लेकिन जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर उन्हें परेशान कर रहे हैं। वहीं बॉर्डर पर मंगलवार को 3320 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें से 33 लोग संक्रमित मिले। इन सभी को बॉर्डर से लौटा दिया गया।
विज्ञापन

नारसन बॉर्डर पर बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच के लिए सात बूथ बनाए गए हैं। इनपर रोजाना हजारों की संख्या में लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। जांच कराने पहुंच रहे लोगों का कहना है कि बॉर्डर पर जांच करना एक सही निर्णय है। इससे कोरोना के मरीजों का पता चल रहा है और उन्हें आइसोलेट कर कोरोना का प्रसार बढ़ने से रोका जा रहा है लेकिन बॉर्डर पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। लोगों ने बॉर्डर पर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करनी की मांग की है।
विज्ञापन

कोट:
नारसन बॉर्डर पर कोरोना जांच के बाद ही उत्तराखंड में प्रवेश देना अच्छा निर्णय है। इससे कोरोना के मरीजों का पता चल रहा है और उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है। इससे कोरोना की रफ्तार कम होगी लेकिन सफाई की व्यवस्था न होना बड़ी लापरवाही है।-अमन, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

नारसन बॉर्डर पर शौचालय की व्यवस्थाएं बहुत खराब हैं। जहां जांच हो रही है वहां पर गंदगी के ढेर के साथ ही गंदा पानी फैला हुआ है। लाइन में लगकर दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।-बिगंबर, पलवल, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed