फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   If the party is strong at the booth level, victory is certain: Rekha

बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत होगी तो जीत तय है: रेखा

Wed, 01 Sep 2021 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
If the party is strong at the booth level, victory is certain: Rekha
सुल्तानपुर। कस्बे में भारतीय जनता पार्टी की बूथ समीक्षा बैठक हुई। इसमें उत्तराखंड प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि पार्टी अगर बूथ स्तर पर मजबूत होगी तो उसे कोई हरा नहीं सकता, इसलिए उन्होंने भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुल्तानपुर कस्बे में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बूथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मौजूद उत्तराखंड प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत होना चाहिए, जो पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत होगी, उसी पार्टी का विधायक बनेगा और जिस पार्टी का विधायक बनेगा, उसी की सरकार बनेगी। रेखा वर्मा ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी हमें बूथ स्तर पर देनी चाहिए ताकि सभी योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो गरीब, मजदूर, किसान की हितैषी है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का गरीब मजदूर किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। बैठक में क्षेत्रीय विधायक लक्सर संजय गुप्ता, लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग, जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी सुनील सैनी आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान लाल बहादुर कश्यप, मुकेश कुमार, मांगेराम, राजकुमार, अजय कश्यप, पवन कुमार, सतीश कुमार दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed