फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Idgah Chowk jam as soon as school is over, drivers clash

Roorkee News: स्कूल की छुट्टी होते ही ईदगाह चौक जाम, भिड़े वाहन चालक

Sat, 18 Jan 2025 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Idgah Chowk jam as soon as school is over, drivers clash
स्कूल की छुट्टी होते ही ईदगाह चौक जाम से पूरी तरह पैक हो गया। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान एक-दूसरे से जल्द निकलने की होड़ में वाहन चालक आपस में भिड़ गए और हंगामे की स्थिति बन गई। करीब आधा घंटे बाद हाईवे पर जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


शहर को आए दिन जाम से जूझना पड़ रहा है। बाजार से लेकर हाईवे पर रोजाना जाम लग रहा है। बावजूद इसके पुलिस-प्रशासन की ओर से जाम से निपटने के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं जिसके चलते शनिवार शाम तीन बजे स्कूलों की छुट्टी हुई तो शहर जाम से पैक हो गया। ईदगाह चौक पर एक साथ कई स्कूली बसें आईं तो जाम लग गया। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार एक साथ आई तो जाम ने और विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन




ईदगाह चौक से वैशाली मंडप, रामपुर चुंगी तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान जल्दी निकलने के चक्कर में कुछ वाहन आपस में भिड़ गए और वाहन चालकों में नोकझोंक हो गई। बसों में घर जाने की जल्दी में बैठे बच्चे चिल्लाने लगे। इस दौरान आसपास के लोगों ने जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन वाहन चालकाें की मनमानी के चलते वह नाकाम रहे। करीब आधा घंटे बाद दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गलत साइड से आ रहे वाहनों को पीछे कराया। इसके बाद चौक से जाम का झाम खत्म हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस बाजार में भी लगा जाम



शनिवार दोपहर सिविल लाइंस बाजार में भी जाम लग गया। इस दौरान बाजार में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस बीच ई-रिक्शाओं की लंबी लाइन से बाजार पूरी तरह से जाम से पैक हो गया। आसपास के दुकानदारों ने वाहनों को साइड में कराकर जाम खुलवाया।


गूगल मैप से बाजार में घुस रहे वाहन



पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी से आने वाले वाहन चालक हरिद्वार जाने के लिए गूगल मैप का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में गूगल मैप में उन्हें मेन बाजार के अंदर से हाईवे दिख रहा है। इसके चलते वह बाजार में कार ले जा रहे हैं। ऐसे में शनिवार को भी मेन बाजार में भी जाम लग गया। ऐसे में लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed