{"_id":"57698e1c4f1c1bdf7db4840c","slug":"i-will-not-go-by-car-a-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मैं इस गाड़ी से नहीं जाऊंगी, इसमें युवक हैं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मैं इस गाड़ी से नहीं जाऊंगी, इसमें युवक हैं’
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। दिल्ली जाने के लिए एक टूरिस्ट कंपनी में ऑनलाइन सीट बुक कराने वाली युवती ने गाड़ी में सभी युवक होने पर अपने पैसे वापस मांगे। इस पर युवती व चालक के बीच नोकझोंक हुई। मामला कोतवाली पहुंचने पर चालक ने युवती के पैसे वापस किए।
विज्ञापन
बहादराबाद के समीप एक कंपनी में काम करने वाली युवती का दिल्ली में पेपर था। उसने दिल्ली जाने के लिए एक टूरिस्ट कंपनी में ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी। बुकिंग के मुताबिक मंगलवार सुबह युवती गाड़ी में बैठ गई। गाड़ी में सभी युवक बैठे हुए थे। युवती ने चालक से कहा कि इस गाड़ी में कोई महिला सवारी नहीं है इसलिए वह इस गाड़ी में नहीं जाएगी। वह उसके रुपये वापस कर दें। चालक ने पैसे वापस करने की असमर्थता जताई।
विज्ञापन
रुड़की पहुंचने पर युवती ने गाड़ी रुकवाई और अपने रुपये वापस मांगे। इस बात को लेकर युवती और चालक में नोकझोंक हो गई। युवती की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस गाड़ी और चालक को कोतवाली ले आई। कोतवाली आने पर चालक ने पुलिस की कंपनी अधिकारियों से बात करवाई तब जाकर युवती के पैसे वापस किए और मामला शांत हुए।
विज्ञापन