{"_id":"620524f0e2580c1c4e56b56a","slug":"i-am-not-under-pressure-from-ed-and-cbi-rahul-roorkee-news-drn4037594180","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल सुनता नहीं है क्योंकि उस पर ईडी और सीबीआई का दबाव नहीं चलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल सुनता नहीं है क्योंकि उस पर ईडी और सीबीआई का दबाव नहीं चलता
विज्ञापन
मंगलौर में आयोजित कांग्रेस की चुनावी जनसभा को संबोधित करते पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रा
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर में आयोजित चुनावी जनसभा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक न्यूज एजेंसी से की गई बातचीत का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पीएम ने एक इंटरव्यू में कहा है कि ‘राहुल सुनता नहीं है।’ तो वे जान लें कि मुझ पर ईडी और सीबीआई का दबाव नहीं चलता। मैं पीछे नहीं हटता हूं। उन्होंने कहा कि चीन की सेना हिंदुस्तान की जमीन के अंदर बैठी है तो उसपर मोदी कुछ नहीं बोलते है। उन्होंने राज्य में मुख्यमंत्री बदले जाने को लेकर कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नहीं राजा बैठा है। दिल्ली के राजा ने चीफ मिनिस्टर बदले। पहले एक से चोरी कराई, फिर उसे बदला और फिर दूसरे से चोरी कराई और अब तीसरे से करा रहे हैं।
लंढौरा रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार दो हिंदुस्तान बना रही है। एक हिंदुस्तान अरबपतियों का, प्राइवेट हवाई जहाज और मर्सडीज वालों का है। इसमें 10 से 15 अरबपति हैं और दूसरा हिंदुस्तान करोड़ों लोगों का है, जिसमें गरीब और बेरोजगार शामिल हैं। इस हिंदुस्तान में गिने चुने अरबपतियों को छोड़कर आम आदमी के लिए कोई जगह नहीं है। पीएम ने नोटबंदी और गलत जीएसटी लागू कर छोटे व्यापारियों व मजदूरों को बर्बाद कर दिया है। गलत जीएसटी से काला धन सफेद हो गया और बीजेपी को मिल गया। उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर प्रहार किए और कहा कि मोदी बोलते हैं ताली बजाओ, थाली बजाओ। मोबाइल फोन की लाइट जलाओ। केवल यही नरेंद्र मोदी की सच्चाई है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हम सरकार में नहीं थे, लेकिन हमने पूरी की पूरी मदद की। जब हमने घर से बाहर फंसे लोगों को ले जाने के लिए बसें दी तो यूपी की सरकार ने कहा कि बसों का इस्तेमाल नहीं होने देंगे। कांग्रेस ने मनरेगा, भोजन का अधिकार, जमीन अधिकरण बिल आदि के माध्यम से 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, लेकिन पिछले 7 साल में मोदी सरकार ने 23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी में डाल दिया। हिंदुस्तान में 100 लोगों के पास इतना धन है, जितना हिंदुस्तान की 40 प्रतिशत आबादी के पास है। नरेंद्र मोदी ने गरीबों और छोटे व्यापारियों से पैसा छीनकर अरबपति मित्रों को दिलवाया। इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल-डीजल का दाम कम हुआ है, लेकिन देश में नहीं, क्योंकि पैसा पेट्रोल पंप से निकलता है और सीधा हिंदुस्तान के 3 अरबपतियों के पास चला जाता है।
विज्ञापन
प्रदेश को चाहिए गरीब और किसानों की सरकार
राहुल ने कहा कि प्रदेश को ऐसी सरकार चाहिए जो गरीब जनता, छोटे व्यापारियों, युवाओं और गन्ना किसानों की मदद करे। नरेंद्र मोदी सोचते हैं कि सबको उनसे डर लगता है, लेकिन मुझे मोदी से डर नहीं लगता। उनके अहंकार पर हंसी आती है। उन्होंने कहा कि पीएम आरोप लगाते हैं कि उनके आने से पहले देश में कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चार लाख युवाओं को रोजगार दिया जा सकता है। कांग्रेस सरकार यह करके दिखाएगी। गैस सिलिंडर 500 से कम का मिलेगा, उत्तराखंड में गरीबों व कमजोर पांच लाख परिवारों को 40 हजार रुपये बैंक खातों में सीधे देगी। स्वास्थ्य सुविधाओं को सरकार आपके रास्ते तक लेकर जाएगी। उत्तराखंड में जहां गाड़ी नहीं पहुंच सकती, वहां मोटरसाइकिल एंबुलेंस से पहुंचा जाएगा, जहां मोटरसाइकिल नहीं पहुंच सकते, वहां ड्रोन के माध्यम से दवाएं पहुंचाई जाएंगी। इस दौरान राहुल गांधी ने मंगलौर के गुड़ के स्वाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, अविनाश पांडे, डॉ. गौरव चौधरी आदि मौजूद रहे।
क्या इस बार भी काजी की नैया पार करेंगे राहुल
मंगलौर के मतदाताओं पर पार्टियों के स्टार प्रचारक काफी प्रभाव डालते हैं। वर्ष 2017 में भी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलौर में रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन की नैया पार की थी। वह लगभग 28 सौ वोटों से चुनाव जीत गए थे। इस बार फिर राहुल गांधी पहुंचे हैं।