फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Husband cut wife's hand with sharp weapon

पति ने धारदार हथियार से काटा पत्नी का हाथ

Wed, 08 Sep 2021 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Husband cut wife's hand with sharp weapon
विवाद में पति ने धारदार हथियार से पत्नी का हाथ काट दिया। लहूलुहान हालत में महिला ने किसी तरह घर से भागकर जान बचाई। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। वहीं, उपचार कराने के बाद महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी दंपती के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। दोनों के बीच मामला महिला हेल्पलाइन में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर पति ने पत्नी के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसका हाथ लहूलुहान हो गया। महिला ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर शोर मचाया और अपनी जान बचाई। लोगों को आता देख पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed