{"_id":"57050b634f1c1b2148c811fa","slug":"husband-complained-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी जाती थी बार बार मायके तो पति पहुंच गया थाने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी जाती थी बार बार मायके तो पति पहुंच गया थाने
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 06 Apr 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के बार-बार मायके जाने पर एक पति ने अफेयर का शक जताया और पुलिस को तहरीर दी। युवक का कहना है कि मायके जाने पर वह बार-बार बुलाने पर भी घर नहीं लौटना चाहती। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
शहर से सटे हाईवे के एक गांव निवासी युवक की शादी बहादराबाद से लगे एक गांव में हुई थी। बुधवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी अक्सर मायके में रहती है।
विज्ञापन
पति को है पत्नी पर शक
कई बार उसके मायके वालों को भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन वह लौटने को तैयार नहीं होती। पति को शक है कि उसका मायके में किसी के साथ संबंध हैं।
इसी कारण वह एक बार मायके जाकर लौटना नहीं चाहती। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।