फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Husband arrested for dowry death case

देहज हत्या में पति गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2019 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested for dowry death case
पुलिस ने दाबकी गांव में पांच दिन पहले दहेज हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा के गांव गादला गांव निवासी राजकुमार ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि तीन साल पहले उन्होंने अपनी बेटी रविता की शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव दाबकी निवासी मोनू के साथ की थी। आरोप था कि शादी के बाद से ही रविता के ससुराल वाले उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते आ रहे थे। बीती सात दिसंबर को रविता को मारपीट कर घायल कर दिया था। इससे परेशान रविता ने बीती आठ दिसंबर को फांसी लगा ली थी। ससुरालियों ने उसे हरिद्वार के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसने इलाज के दौरान बीती 10 दिसंबर को दम तोड़ दिया था। रविता के पिता राजकुमार की तहरीर पर पति मोनू व उसके भाई धर्मेंद्र और सोनू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतका के पति मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed