{"_id":"67a64e988f18e973df03f1fb","slug":"husband-accused-of-unnatural-sex-and-brother-in-law-accused-of-obscene-acts-roorkee-news-c-5-1-drn1030-614003-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और देवर पर अश्लील हरकतों का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और देवर पर अश्लील हरकतों का आरोप
विज्ञापन
दहेज में चार लाख की नकदी नहीं लाने पर मारपीट करने का भी आरोप
पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत पांच पर दर्ज किया केस
पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, गर्भपात कराने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 31 मई 2023 को लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय ससुराल वाले दहेज में चार लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर गाली-गलौज और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे।
आरोप लगाया कि पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर मारपीट की। आरोप है कि 15 नवंबर 2023 को पति ने उसके साथ मारपीट कर दी जिसके कारण उसका गर्भपात हो गया था। आरोप लगाया कि देवर भी उसपर बुरी नजर रखता था और कई बार घर में अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। आरोप लगाया कि शिकायत करने पर ससुरालवालों ने पीटकर घर से बाहर निकाल दिया और वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी।
बताया कि 17 जुलाई को समझौता कर एक बार फिर मायके वालों ने उसे ससुराल भेज दिया। 28 जुलाई को उसके भाई की मृत्यु हो गई। भाई के अंतिम संस्कार में वह घर आ गई। 11 सितंबर को मायके वाले उसे ससुराल छोड़ने के लिए गए तो उन्होंने घर भेज दिया। साथ ही वापस आने पर धमकी दी। थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया विवाहिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास, देवर, ननद निवासी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।