{"_id":"578bca0b4f1c1b6137c4b99e","slug":"huge-debris-fell-on-bridge-road-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया चोक होने से लगा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया चोक होने से लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रैफिक जाम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिया चोक होने के कारण जहाजगढ़ के समीप दिल्ली-बाईपास मार्ग करीब साढ़े तीन घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से पुलिया पर जमा मलबा हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
शनिवार रात से हो रही भारी बारिश के चलते पुहाना से इकबालपुर होते हुए नारसन हाईवे पर निकलने वाले दिल्ली बाईपास पर जहाजगढ़ गांव के समीप सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिया चोक हो गई थी जिससे आसपास के खेतों ौर सड़क पर पानी बहने लगा था। नतीजतन सड़क पर तेज गति से बह रहे पानी के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया था और पुलिया के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। इस दौरान कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो आसपास के ग्रामीण उत्तेजित हो गए और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बाद में जब तहसीलदार पहुंचे तो जेसीबी के जरिए पुलिया में जमा मलबा हटाया जा सका। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे मार्ग पर पानी कम होते ही यातायात सुचारु हो सका। इससे पहले बाईपास से गुजरने वाले दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हरियाणा सहित विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों को जाम के कारण भारी फजीहत झेलनी पड़ी। मार्ग के सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन