फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Hrithik and Divya topped in sprint race

फर्राटा में रितिक और दिव्या रही अव्वल

Tue, 09 Nov 2021 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hrithik and Divya topped in sprint race
रुड़की स्थित बीएसएम इंटर कालेज में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किए गए छ? - फोटो : ROORKEE
रुड़की। खेल महाकुंभ के तहत कोर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं में दूसरे दिन 17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इसमें फर्राटा रेस में रितिक और दिव्या ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि ऊंची कूद में सलमान और हर्षिता पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल और शिक्षा विभाग के तत्वावधान में कोर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अधिकतर 17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप खंकरियाल ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में रितिक शर्मा और दिव्या यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अंकुश कुमार व आराधना द्वितीय व प्रियांशु बिष्ट व मानसी सहगल तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में अंकुर कुमार व जेसमी प्रथम, अनस और पिंकी द्वितीय और भानु प्रताप सिंह और हिमांशी तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में आर्यवीर सिंह और इन्शा प्रथम, निर्देश कुमार व तानिया पुंडीर द्वितीय और संजू और अंशिका तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में आयुष सैनी व जेसमी, अक्षय कुमार व शीतल और गौरव व सलोनी क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में सौरभ व दिव्या, अभिषेक सैनी व पलक सैनी और अर्शलान व पिंकी क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। ऊंची कूद में सलमान और हर्षिका ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अर्श लाल व अजरा और आस मोहम्मद व साक्षी तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में सार्थक व रिया न पहला, अनुपम सिंह व मुस्कान कुमारी ने दूसरा और तुषार प्रजापति व निकिता चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में सार्थक व मुस्कान ने पहला, लवी व निकिता चौधरी ने दूसरा और हर्ष चौधरी व आकांक्षा चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में सौरभ, मुस्कान , अभिषेक, हर्षिका और महेश गिरि व पिंकी ने क्रमश पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सौ मीटर की रिले दौड़ में बालक वर्ग में अभिषेक, अंकुश, कर्ण डबराल और रितिका शर्मा पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में खुशी, दिव्या यादव, आराधना और वशिस्व ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान पीटीआई मंजीत राणा, अंजेश और अमरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऊंची कूद में रिया और तुषांत रहे प्रथम
लक्सर। खेल महाकुंभ के दूसरे दिन बालिका वर्ग की ऊंची कूद में रिया ने प्रथम और बालक वर्ग में तुषांत ने प्रथम स्थान पाया।
किसान इंटर कॉलेज में चल रहे ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन प्रधानाचार्य पीएस लोहिया ने प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। इस दौरान बालिका वर्ग की ऊंची कूद में रिया, अनुष्का व मेघा और बालक वर्ग में तुषांत, प्रशांत व आशीष ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। खो खो बालिका वर्ग में रायसी की टीम पहले, भिक्कमपुर टीम दूसरे व निरंजनपुर टीम तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में भिक्कमपुर टीम ने पहला, रायसी टीम ने दूसरा व मुंडाखेड़ा कलां ने तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग में चक्का फेंक में आशीष ने प्रथम व हर्षित ने द्वितीय और बालिका वर्ग में चांदनी प्रथम, खुशी द्वितीय, अनुष्का तृतीय रही। इस दौरान अंकिता, सतीश, संत कुमार, अरुण खरे, अनिल, जसवीर सिंह, प्रमोद, संदीप, शहजाद, दीपक सिंह और चंद्रकांत बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed