फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   HR Public School players dominate the Sports Mahakumbh

Roorkee News: खेल महाकुंभ में एचआर पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा

Tue, 30 Dec 2025 07:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
HR Public School players dominate the Sports Mahakumbh
लक्सर ब्लॉक में न्याय पंचायतस्तरीय खेल महाकुंभ में एचआर पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। स्कूल के खिलाड़ियों ने एकल और टीम प्रतिस्पर्धाओं में 33 पदक जीते। स्कूल प्रबंधन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन




किसान विद्यालय इंटर कॉलेज लक्सर में आयोजित न्याय पंचायतस्तरीय खेल महाकुंभ में कबड्डी, वॉलीबाल एवं एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की गईं। महाकुंभ में एचआर पब्लिक स्कूल के 34 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें स्कूल की टीम ने कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


इसके अलावा अलग - अलग वर्ग में एकल स्पर्धाओं में गुरदीता ने शॉटपुट में स्वर्ण, अभिनव ने लांगजंप में स्वर्ण, अभिराज ने 60 मीटर और 100 गुणा 4 रिले रेस में स्वर्ण पदक, तुषार सैनी ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, शॉटपुट में रजत, जतिन कुमार ने शॉटपुट में रजत और लांग जंप में कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन




ईशान ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य, सम्राट ने लांग जंप में कांस्य, विनय छिब्बर ने शॉटपुट में कांस्य और कबड्डी में भी स्कूल की टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। स्कूल के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण पदक, 2 रजत और 16 कांस्य पदक प्राप्त किए। कॉलेज के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, परिश्रम और शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने सफलता प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।


प्रबंध निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है। अनुशासन और कठिन परिश्रम में खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की है। प्रधानाचार्य अनीश सिंघल ने कहा कि खिलाड़ियों का यह शानदार प्रदर्शन सिद्ध करता है कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed