{"_id":"6a86f95f95a36eee9b05e40c","slug":"house-of-the-absconding-prime-accused-in-the-zeba-khan-murder-case-attached-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1046307-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जेबा खान हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी के मकान की हुई कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जेबा खान हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी के मकान की हुई कुर्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे की मौसल्ला नबी कॉलोनी में एक वर्ष पूर्व हुए चर्चित जेबा खान हत्याकांड में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी समीर राजा के लगातार फरार रहने पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नबी कॉलोनी स्थित उसके मकान की कुर्की कर सारा सामान जब्त कर लिया है।
गौरतलब है कि उ.प्र. जनपद रामपुर निवासी तरन्नुम की शिकायत पर 04 अगस्त 2025 को पुलिस टीम मंगलौर की नबी कॉलोनी स्थित समीर राजा के मकान पर पहुंची थी। पुलिस ने जब मकान का ताला तोड़ा तो अंदर तरन्नुम की बहन जेबा खान मृत अवस्था में पड़ी हुई मिली थी। ।
घटना के संबंध में मृतका की बहन की तहरीर पर मुजफ्फरनगर निवासी पति समीर राजा, उसके भाई और एक दोस्त के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
हत्या की इस वारदात के बाद से मुख्य आरोपी समीर राजा पिछले एक साल से पुलिस की गिरफ्त से लगातार बाहर चल रहा था और पुलिस उसका कोई भी सुराग लगाने में नाकाम साबित हो रही थी। आरोपी की लगातार गैर-हाजिरी और गिरफ्तारी से बचने के प्रयासों को देखते हुए पुलिस ने न्यायालय से कुर्की के आदेश प्राप्त किए।
इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी के नबी कॉलोनी स्थित मकान की कुर्की कर घर का सामान जब्त कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व हुए जेबा खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी समीर राजा के मकान की कुर्की कर सामान जब्त कर लिया गया है।