{"_id":"61c48e49a5269758d044d9ca","slug":"honoring-the-meritorious-on-the-birth-anniversary-of-former-pm-roorkee-news-drn399615220","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम की जयंती पर यज्ञ कर किया मेधावियों को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पीएम की जयंती पर यज्ञ कर किया मेधावियों को सम्मानित
विज्ञापन
झबरेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण श्रद्धांज?
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान दिवस पर राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन में यज्ञ हुआ। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. गौरव चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही मेधावियों को पुरस्कृत करते हुए अगले साल से छात्रों को स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह मेमोरियल स्कालरशिप देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने बेहद गरीब परिवार में पैदा होने के बाद भी उच्च शिक्षा प्राप्त की और विषम परिस्थितियों से जूझते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री होते हुए देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनके जीवन से शिक्षा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन तेजवीर सिंह ने किया। मौके पर राजेंद्र सिंह, काला सिंह, रविंद्र सिंह, नवबहार सिंह, विनोद पहलवान, सुशील प्रधान, जितेंद्र सिंह, प्रधान राजवीर सिंह, गुलाब सिंह, मनोज आदि उपस्थित रहे। झबरेड़ा के वार्ड नंबर 22 स्थित श्रीराम पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री जुगेंद्र सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर की आवाज बनकर काम किया। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप, रिंकू प्रधान, राकेश उपाध्याय, मुकेश सैनी सतीश सैनी, मोनू शर्मा, नीतीश कंसल, सुनीता सैनी, सुनील सैनी उपस्थित रहे।
दूसरी ओर, श्री जाट समाज सेवा समिति की ओर से भी पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। रुड़की में सिविल लाइंस स्थित बोट क्लब चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में समिति के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह प्रधानमंत्री बनने के बावजूद गांव, गरीब, किसान की चिंता करते थे। उन्होंने राजनीति में एक आदर्श स्थापित किया। जिला अध्यक्ष डॉ. महेश वर्मा ने कहा कि भारतीय राजनीति में चौधरी चरण सिंह ने किसान के सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए कई बार सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी। मौके पर रामपाल सिंह पंवार, सोहनपाल राठी, धर्मवीर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, सुरेश मलिक, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।