फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Hindustan will not forget Netaji's sacrifice'

तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा

Sun, 23 Jan 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
'Hindustan will not forget Netaji's sacrifice'
रुड़की स्थित मलकपुर माजरा में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि देते नेहरु युवा के? - फोटो : ROORKEE
मानवाधिकार संगठन ब्यूरो, राष्ट्र सम्मान संघ समेत कई संस्थाओं और राजनीतिक दलों की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नेताजी का बलिदान हिंदुस्तान कभी नहीं भूलेगा। हमें उनके आदर्शों पर चलकर देश का विकास करना होगा।
विज्ञापन

रविवार को तहसील परिसर में आयोजित सभा में सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान ब्यूरो अध्यक्ष नवीन जैन ने कहा कि अंग्रेजी हुक्मरानों को खदेड़ने के लिए जिस प्रकार नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जापान के साथ मिलकर आजाद हिंद फौज का गठन किया था, वह उनकी दूरदर्शिता को दिखाता है। ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का उनका नारा कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, अशोक कुमार, कृष्णदत धीमान, पूर्व बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष सुनील कुमार गोयल, सुधीर चौधरी, अनुज आत्रेय, बाल गोविंद गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के अंतर्गत जिला युवा अधिकारी हिमांशु राठौर के नेतृत्व में गांव मलकपुर माजरा में बोस की जयंती बनाई गई। इस दौरान उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर रॉयल यूथ क्लब की अध्यक्ष प्रियंका रानी, उपाध्यक्ष अंजलि मौर्य, सोनिया, कोमल, स्नेहा, जिया, कीर्तिका, लक्ष्मी, राधिका, खुशबू शिया, साक्षी आदि मौजूद रहे। इमलीखेड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में विरेंद्र आर्य ने कहा कि भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए बोस ने आजाद हिंद फौज तैयार की। इस दौरान नरेश गोयल, बालेंद्र कुमार गौतम, बिजेंद्र पाल, दामिनी, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह ब्रिगेड वेलफेयर सोसायटी की ओर से सत्य नारायण धर्मशाला में नेताजी को श्रद्धांजली अर्पित की गई। अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि नेताजी के कारण ही देश को आजादी मिली। इस मौके पर सतनाम सिंह, प्रशांत अग्रवाल, सुशील पुंडीर, अभिषेक, राजू चौधरी, भूपेंद्र सिंह, गौरव कुमार, अभिषेक सैनी, राजू चौधरी, सुशील पुंडीर मौजूद रहे। सिविल लाइंस बाजार में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष सरीन ने कहा कि देश की आजादी में बोस बाबू का नाम दुनिया के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा है। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन चलाया और आजादी दिलाई।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने बोस को देश का सच्चा सपूत बताते हुए कहा कि उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं समाज सेविका सुशीला देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में अभिषेक सरीन, प्रयास सरीन, दमन, अशोक, प्रेम कुमार, आशीष गुप्ता, वासु, विजय वर्मा, प्रकाश कुमार, वीके शर्मा, अशोक अरोड़ा, प्रदीप परुथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed