{"_id":"67782b584cb2ed26460008c6","slug":"highway-covered-with-fog-speed-of-vehicles-slowed-down-roorkee-news-c-5-1-drn1027-585417-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कोहरे की चादर से ढका हाईवे, धीमी हुई वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कोहरे की चादर से ढका हाईवे, धीमी हुई वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन
नारसन और आसपास का क्षेत्र शुक्रवा सुबह कोहरे की चादर से ढक गया। ऐसे में वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। आलम यह रहा कि लोग घरों में ही कैद रहे। कोहरे के चलते कम ही लोग घरों से बाहर निकले।
बृहस्पतिवार रात आठ बजे से ही कोहरा छाने लगा था। देखते की देखते कोहरा इतना बढ़ गया कि हर तरफ सिर्फ कोहरे की सफेद चादर छा गई। हाईवे पर चंद फीट की दूरी के वाहन भी नजर नहीं आए। कोहरे के चलते वाहन रेंगते नजर आए। शुक्रवार सुबह तक भी हालात ऐसे ही बने रहे। सुबह नौ बजे के बाद कोहरा कम हुआ तो हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बढ़ी। दिनभर धूप नहीं निकली और ठंडी हवा चलती रही। ऐसे में क्षेत्र के लोग घरों से कम ही बाहर निकले। ग्रामीणों कहना था कि बृहस्पतिवार की रात अब तक की सबसे ठंडी रात रही है। ठंड का असर खेतीबाड़ी पर भी पड़ रहा है। किसान खेतों में कामकाज के लिए कम जा रहे हैं। ऐसे में गन्ने की छिलाई भी समय पर नहीं हो पा रही है।