{"_id":"5f8b34cd8ebc3e9b8505736b","slug":"helping-hand-mission-members-reach-afreen-s-house-roorkee-news-drn3593981154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफरीन के घर पहुंचे हैल्पिंग हैंड मिशन के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफरीन के घर पहुंचे हैल्पिंग हैंड मिशन के सदस्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिटिया के सपने में रंग भरने पहुंचा ‘हेल्पिंग हैंड’
मिशन के सदस्यों ने आफरीन को दिया हरसंभव मदद का भरोसा
आफरीन ने एलएलबी करने की जताई इच्छा, उठाएंगे पढ़ाई का खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलौर। इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में 18वीं रैंक हासिल करने वाली होनहार आफरीन और उसके परिजनों से मिलने हेल्पिंग हैंड मिशन के सदस्य उनके घर पहुंचे। उन्होंने आफरीन पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। आफरीन ने एलएलबी करने की इच्छा जताई। मिशन के सदस्यों ने दाखिले से लेकर हर प्रकार की जरूरत को पूरा करने का वादा किया। इस दौरान आफरीन अपने पिता की मौत के चलते काफी मायूस थीं। सदस्यों ने उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की आर्थिक तंगी नहीं आने देने का भरोसा दिलाया।
आफरीन के पिता मोहम्मद गुलफाम की कुछ दिन पहले हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। गुलफाम ही परिवार का एकमात्र सहारा थे और रेहड़ी पर फल बेचकर बेटी की पढ़ाई का खर्च उठा रहे थे। उनकी मौत के बाद से आफरीन की पढ़ाई पर संकट छा गया था, लेकिन अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलौर के जागरूक लोगों की संस्था हेल्पिंग हैंड मिशन आगे आई और आफरीन के सपने को पूरा करने का निर्णय लिया। शनिवार को संस्थापक सदस्य कारी नसीम की अगुवाई में सदस्य आफरीन के घर पहुंचे। कारी नसीम मंगलौरी, सैय्यद शकील अहमद, शहजाद एडवोकेट और नदीम अंसारी ने आफरीन से मुलाकात की। कारी नसीम ने आफरीन का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हर हाल में पढ़ाई जारी रखनी है और पिता के सपने को पूरा करना है। पढ़ाई में जितना भी खर्च होगा वह मिशन उठाएगा। शकील अहमद ने कहा कि पढ़ाई के लिए हर छोटी से छोटी चीज का खर्च मिशन के सदस्य वहन करेंगे।