फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Heavy collision of two bikes, death of retired army personnel

दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत, रिटायर सैन्य कर्मी की मौत

Wed, 21 Jul 2021 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Heavy collision of two bikes, death of retired army personnel
गंगनहर की पटरी पर दो बाइकों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार भी गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही सैन्यकर्मी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रुड़की के इंद्रा विहार कॉलोनी सुनहरा रोड निवासी प्रवीण कुमार सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी थे। मंगलवार रात वह गंगनहर पटरी पर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह पीर बाबा कॉलोनी के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइकों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और प्रवीण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्रवीण कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे बाइक सवार का इलाज शुरू किया। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed