फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Heat wave wreaks havoc, 11 people including 5 children

Roorkee News: लू का कहर, पांच बच्चों समेत 11 लोग अस्पताल में भर्ती

Fri, 31 May 2024 03:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Heat wave wreaks havoc, 11 people including 5 children
I
विज्ञापन

IIओपीडी में भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं लू लगने के लक्षण वाले मरीज
I
I
I
I लू ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। लोग लू का शिकार हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को पांच बच्चों समेत 11 लोगों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। वहीं ओपीडी में भी कई मरीज ऐसे आए हैं जिनमें लू लगने के लक्षण मिले हैं। उनको दवा देने के साथ ही विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
I
Iगर्मी ने इस बार कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आए दिन तापमान बढ़ रहा है। चिलचिलाती धूप के साथ ही लू चल रही है। लोगों को लू लग रही है। लू की चपेट में आए पांच बच्चों समेत 11 लोगों को बुधवार को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें अधिकांश को उल्टी, पेट दर्द, दस्त, थकान, बुखार, गला सूखना, सिर दर्द व पांव में दर्द आदि की शिकायत है। सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

I
I
I
Iइसके अलावा ओपीडी में भी बड़ी संख्यामें बच्चे और बड़े उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी ओपीडी में कई बच्चे और बड़े ऐसे आए जिनमें लू लगने के लक्षण मिले हैं। उनको दवाओं के अलावा चिकित्सकों ने अधिक से अधिक पेय पदार्थ, ओआरएस पिलाने को कहा है। साथ ही धूप से बचाव रखने और बाहर न निकलने की सलाह दी गई। कूलर के आगे लेटने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iगर्मी बहुत ज्यादा है। दिन के समय लू चल रही है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों समेत सभी को एहतियात बरतने की जरूरत है। लू लगने से बीमार तीन बच्चों को भर्ती किया गया है। इन बच्चों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और शरीर में दर्द की शिकायत थी। यूरिन भी पास नहीं हो रहा था। इनमें से एक बच्चे में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। ओपीडी में भी कई बच्चे आए हैं जिनमें लू लगने के लक्षण थे। उन्हें ओआरएस पिलाने, कूलर के सामने लिटाने समेत एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। - डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा, मुख्य बालरोग विशेषज्ञ, सिविल अस्पताल, रुड़कीI
I
I
I
I
Iअस्पताल में भर्ती लू लगने से बीमार मरीज
I
I
I
Iसिविल अस्पताल में लू की चपेट में आकर बीमार होने वाले बच्चों में अनन्या, हुमेरा, अब्राहम, मोहम्मद साद, अमान के नाम शामिल हैं। बड़ों में शिवानी, नाजिम, अंजू, आमिर, नाहिद व अमर सिंह आदि के नाम शामिल हैं।I

I

I
I

I
Iअलर्ट जारी, दोपहर में जरूरी होने पर ही निकलें घर से
I
I
I
Iसीएमओ हरिद्वार डॉ. मनीष दत्त ने बताया कि भीषण गर्मी और लू चलने के कारण अलर्ट जारी किया गया है। सुबह 10 बजे के बाद बच्चे और बुजुर्ग घर से बाहर न निकलें। कामकाजी महिला-पुरुष भी लू चलने को ध्यान में रखते हुए जरूरी एहतियात के साथ ही घर से बाहर निकलें। सूती और पूरी बाजू वाले ढीले कपड़े पहनें। कपड़े या फिर टोपी से सिर ढककर रखें। धूप में कतई न खड़े हों। ओआरएस व अन्य पेयपदार्थ भरपूर मात्रा में लें। लू लगने का कोई भी लक्षण होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल या फिर किसी विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह लें। कोई लापरवाही न बरतें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।I
I
I
I
I
Iलू लगने के लक्षण
I
I
I
I-शरीर का तापमान बढ़ जाना।
I
I-उल्टी होना या फिर मितली आना।
I
I

I
I-शरीर में ऐंठन और दर्द होना।
I
I-पेट में दर्द होना।
I
I

I
I-गले में दर्द, मुंह सूखना और गला सूखना।
I
I-ज्यादा थकान लगना, कमजोरी महसूस करना।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article