फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Health plan pile, facilities needed

स्वास्थ्य योजनाओं का अंबार, पर सुविधा की दरकार

Wed, 25 May 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Health plan pile, facilities needed
एक तरफ सरकार गर्भवती महिलाओं के लिए विभिन्न स्वास्थ्य योजनाएं चलाने के दावे कर रही है। वहीं, दूसरी ओर लक्सर में गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा नहीं मिल रही है। लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गर्भवती महिलाओं को हरिद्वार के सरकारी अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 126 गांव आते हैं। इन गांवों की आबादी दो लाख से अधिक है। बावजूद इसके स्वास्थ्य सेवाओं और संसाधनों की कमी बरकरार है। इसका खामियाजा मरीजों और उनके तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को मजबूरी में निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर 450 से 500 रुपये देकर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महिलाओं को मुफ्त में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए करीब 40 किलोमीटर हरिद्वार सरकारी अस्पताल जाना पड़ रहा है। हर माह करीब 50 से 100 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए हरिद्वार भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

मैंने उच्च अधिकारियों को अल्ट्रासाउंड नहीं होने के संबंध में कई बार अवगत कराया है। एक बार फिर से पत्र भेजा जा रहा है। उम्मीद है कि शीघ्र अल्ट्रासाउंड की सुविधा सामुदायिक केंद्र पर मिलेगी।- डॉ. अनिल वर्मा, सीएचसी प्रभारी, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो मरीजों की परेशानी को देखते हुए डीजी हेल्थ से अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में जल्द ही वार्ता की जाएगी। -मोहम्मद शहजाद, विधायक, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed