{"_id":"5d9f76cd8ebc3e016e029039","slug":"health-department-considered-19-deaths-in-bhagwanpur-area-so-far-roorkee-news-drn3224242200","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग माना-भगवानपुर क्षेत्र में अब तक 19 मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग माना-भगवानपुर क्षेत्र में अब तक 19 मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
भगवानपुर क्षेत्र के छापुर, सिकंदरपुर भैंसवाल, मोहितपुर और चौली शहाबुद्दीनपुर गांव में 19 लोगों की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने भी कर दी है। उसने जांच रिपोर्ट जारी कर साफ किया है कि 19 में से तीन की मौत संदिग्ध बुखार से हुई है, जबकि एक मरीज में डेंगू के लक्षण थे। अलबत्ता, इस रिपोर्ट को केवल मरीजों के परिजनों से बातचीत के आधार पर जारी कर देने से रिपोर्ट पर सवाल भी खड़े हैं। यह लीपापोती की कोशिश ज्यादा नजर आती है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांवों में संदिग्ध बुखार से मौत होने के मामले सामने आने के बाद अन्य ग्रामीणों में भी दहशत का आलम है। खुद सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों से हालात की जानकारी ली थी। उन्होंने पोस्टमार्टम कराए जाने के साथ ही जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट में इन लोगों की मौत के अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। किसी की मौत का कारण किडनी खराब होना बताया गया है तो किसी की मौत लीवर से बताई गई है। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी का कहना है कि जांच में तीन लोगों में संदिग्ध बुखार और एक में डेंगू के लक्षण मिलने की जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगातार जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को बुखार की शिकायत होती है तो वह रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार और जांच करा सकता है। डेंगू से ही मौत हो, जरूरी नहीं।
विज्ञापन