{"_id":"080d987c76ea9840210f401f524e96e9","slug":"head-of-threatening-to-sue-unknown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान को धमकी देने पर अज्ञात पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान को धमकी देने पर अज्ञात पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। शहर से सटे मोहम्मदपुर मोहनपुरा के ग्राम प्रधान को धमकी देने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोबाइल दुकानदार से पूछताछ में सामने आया है कि उसका फोन सहारनपुर जिले में रामपुर मनिहारान के तेलीवाला गांव के युवक ने इस्तेमाल किया था। पुलिस अब युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
शहर में चौथ वसूली और धमकी के एक सप्ताह में ही तीन मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामले में मोहम्मदपुर मोहनपुरा के ग्राम प्रधान सतेंद्र कुमार को मोबाइल पर धमकी मिली है। कॉल करने वाले शख्स ने प्रधान सतेंद्र ने कहा कि उसकी जान को खतरा है। यदि वह कुछ कीमत अदा करे तो जान बच सकती है। ऐसे में मामला चौथ वसूली से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रधान की मौखिक शिकायत पर पुलिस ने सुनहरा रोड पर मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार से पूछताछ की थी। माधोपुर निवासी दुकानदार ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल फोन दुकान के पास किराये पर रहने वाले एक युवक ने कुछ देर के लिए मांगा था। माना जा रहा है कि प्रधान को धमकी उसी युवक ने दी होगी। पुलिस को पता चला है कि युवक सहारनपुर, रामपुर मनिहारान के पास तेलीवाला गांव का रहने वाला है। प्रधान सतेंद्र की ओर से शिकायत मिलने पर शनिवार रात सिविल लाइंस कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन