{"_id":"6a060f756257e65e28066e89","slug":"haryana-girl-alleges-rape-after-being-held-hostage-roorkee-news-c-5-1-drn1027-971754-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हरियाणा की युवती ने लगाया बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हरियाणा की युवती ने लगाया बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन
हरियाणा की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने कलियर पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और जबरन देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा के जिला करनाल की रहने वाली पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह 18 मार्च को मानसिक तनाव के कारण कलियर दरगाह आई थी। यहां उसकी मुलाकात आसिफ और जोगिंदर नाम के युवकों से हुई। युवती को अकेला देखकर दोनों ने मदद का भरोसा दिया और अच्छे कपड़ों व खाने का लालच देकर उसे अपने विश्वास में ले लिया।
दोनों आरोपी उसे बहला-फुसलाकर भगवानपुर के पास रायपुर चौक स्थित एक कमरे पर ले गए। वहां आसिफ की पत्नी गुलफसा पहले से मौजूद थी और कमरे में कुछ अन्य लड़कियां भी थीं। पीड़िता का आरोप है कि गुलफसा ने उसे नशीला पदार्थ मिला दूध पिला दिया जिससे वह बेसुध हो गई। अगले दिन जब उसे होश आया तो वह नग्न अवस्था में थी। आरोपियों ने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि आरोपी उसे कमरे में बंधक बनाकर रखते थे और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते थे। आरोपियों ने उसे जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।