{"_id":"62e578407f3e4301b31b39a3","slug":"happy-parents-teachers-association-president-roorkee-news-drn4186896166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारिक बने अभिभावक शिक्षक संघ अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारिक बने अभिभावक शिक्षक संघ अध्यक्ष
विज्ञापन
रामनगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन में संचालित राजकीय इंटर कॉलेज गुलाबशाह पीर में आयोजित अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक में मुबारिक को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा सीमा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज गुलाबशाह पीर में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कॉलेज की प्रधानाचार्या कमलेश पंवार ने समिति सदस्यों को पीटीए की कार्यकारिणी का गठन किए जाने के लिए चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही बताया कि सर्वसम्मति से भी अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को चुना जा सकता है। ऐसे में सभी सदस्य सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनने के लिए सहमत हो गए। सर्वसम्मति से मुबारिक को अध्यक्ष, प्रधानाचार्या कमलेश पंवार को उपाध्यक्ष, सीमा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अभिभावक सदस्यों में कामिल, वसीला, मोहम्मद असलम कुरेशी, नीता और शिक्षिका सदस्यों में शशि बाला, सीमा, सोनिया और पूजा शामिल रही।
प्रबंध समिति अध्यक्ष बने विरेंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज गुलाबशाह पीर में शनिवार को आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें पुरानी प्रबंध समिति कां भंग कर नई प्रबंध समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया। कॉलेज प्रधानाचार्या कमलेश पंवार ने बताया कि आम सभा की बैठक में सभी सदस्य पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से करने के लिए सहमत हो गए। ऐसे में अभिभावक मुस्तफा के प्रस्ताव ओर मंजू के अनुमोदन पर विरेंद्र कुमार को अध्यक्ष मनोनीत किया। इसी तरह रेशमा के प्रस्ताव और समीना के अनुमोदन पर अभिभावक सीमा को उपाध्यक्ष पद दिया गया। बताया कि सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों का अन्य पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने स्कूल की समस्याओं को प्रमुखता से हल करने का आश्वासन दिया।