{"_id":"62545d43415eb756787188c5","slug":"haj-pilgrims-above-65-years-of-age-banned-roorkee-news-drn408818390","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 साल से अधिक उम्र के हज यात्रियों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 साल से अधिक उम्र के हज यात्रियों पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब सरकार ने कुछ शर्तों के साथ हज यात्रा 2022 की अनुमति दे दी है। लेकिन हज पर जाने की ख्वाहिश रखने वाले बुजुर्गों की उम्मीदों को झटका लगा है। सऊदी अरब सरकार ने 65 साल से अधिक उम्र के यात्रियों पर रोक लगा दी है। ऐसे में उत्तराखंड से 130 से ज्यादा आवेदन निरस्त किए जाएंगे।
हज कमेटी आफ इंडिया ने नए आवेदन जमा करने की आखरी तारीख 22 अप्रैल 2022 निर्धारित की है। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मिशम ने बताया कि सऊदी अरब सरकार की ओर से हज के लिए नई गाइडलाइन जारी होने के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 20 अप्रैल 2022 तक अधिकतम 65 साल की उम्र पूरी कर रहे आवेदक ही हज यात्रा पर जा सकेंगे। इससे अधिक उम्र वाले आवेदकों अनुमति नहीं है।
उन्होंने बताया कि उन महिला आवेदक के लिए मेहरम साथी के रूप में जिन्होंने हज 2022 के लिए आवेदन किया है, लेकिन उनके वर्तमान मेहरम की उम्र 65 साल से अधिक होने के कारण सीट रद्द हो रही है तो परिवार का शरई मेहरम जिसकी उम्र 65 साल से कम हो, वह नया आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
70 साल से अधिक उम्र के आवेदक के साथ उसके कंपेनियन का आवेदन भी निरस्त कर दिया गया है। यदि कंपेनियन हज यात्रा पर जाना चाहता है और उसकी उम्र 65 साल से कम है तो वह भी नया आवेदन कर सकता है। जिन हज आवेदकों की उम्र 65 साल से कम है उनको नया आवेदन करना जरूरी नहीं है। बताया कि हज के लिए कोविड की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी है। यह रिपोर्ट रवानगी से 72 घंटे पहले की ही मान्य होगी। साथ ही वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनी जरूरी है।
65 साल पार वालों के आवेदन होंगे रद्द
हज यात्रा 2022 के लिए इस बार उत्तराखंड प्रदेश से 742 आवेदन हुए हैं। जिनमें 65 साल से अधिक की उम्र के करीब 131 आवेदन हैं। आवेदन के दौरान उम्र की कोई पाबंदी नहीं थी। अब हज यात्रा के लिए 65 वर्ष की पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे में 65 साल से अधिक उम्र वालों के आवेदन निरस्त होंगे।
हज आवेदन का 22 अप्रैल तक मौका
हज आवेदनों की कम संख्या को देखते हुए नई गाइडलाइन में आवेदकों को एक और मौका दिया गया है। हज पर जाने की ख्वाहिश रखने वाले अब 22 अप्रैल 2022 तक हज कमेटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2022 तक होनी चाहिए।