फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Had murdered her husband together with lover and son

पत्नी ने प्रेमी व बेटे संग मिलकर की थी पति की हत्या

Fri, 21 Aug 2020 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Had murdered her husband together with lover and son
रुड़की/भगवानपुर। खुब्बनपुर के पूर्व ग्राम प्रधान के बड़े भाई की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी और बेटे के साथ मिलकर की थी। पत्नी ने चाय में नशे की गोली डालकर बेहोश कर दिया। बाद में प्रेमी और बेटे के साथ गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में महिला का बेटा और उसका प्रेमी बोरे में शव रखकर बाइक से जंगल में फेंक आए। महिला ने पति के जिंदा बच जाने के डर से दोबारा मौके पर पहुंचकर दरांती से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली में शुक्रवार को एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने प्रेसवार्ता कर खुब्बनपुर के पूर्व ग्राम प्रधान के बड़े भाई बालेश की हत्या का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी। इसके बाद हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस की दो टीम बनाई गई। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ के बाद मृतक की पत्नी बबली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह सिंकदरपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करती है। जहां उसकी मुलाकात लाल सिंह निवासी बढेड़ी बुजुर्ग, भगवानपुर से हुई। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई और दोनों के अवैध संबंध बन गए। अवैध संबंध के बारे में उसके पति को पता चला तो वह मारपीट करने लगा। पति से छुटकारा पाने के लिए महिला व प्रेमी ने हत्या की योजना बनाई। आरोपी लाल सिंह ने मेडिकल स्टोर से लाकर नशे की गोलियों को पत्ता दिया। एसएसपी ने बताया कि महिला ने बृहस्पतिवार की रात चाय में दस गोलियां डाल दी, जिससे बालेश बेहोश हो गया। इसके बाद उसने फोन कर अपने प्रेमी को बुला लिया और गला दबाकर हत्या कर दी। महिला ने अपने बड़े बेटे अरुण (20) को भी झांसे में ले लिया। इसके बाद लाल सिंह व अरुण ने शव को बोरे में बंद कर बाइक से जंगल में फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि लाल सिंह रात में ही अपने घर चला गया। इस बीच बबली को शक हुआ कि बालेश कहीं बच न जाए। इसलिए वह बेटे को साथ लेकर जहां शव फेंका था, वहां पहुंची। इसके बाद दोनों ने दरांती से गला रेत दिया और वापस घर आ गए। एसएसपी ने बताया कि महिला के पति व बेटे को बृहस्पतिवार की रात घर ही गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक, दरांती, दवाई का खाली रेपर और बोरी बरामद कर ली है। साथ ही तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस दौरान एसपी देहात एसके सिंह, सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट, सीओ मंगलौर अभय प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिता पर ऊपरी हवा होने का दिया झांसा
एसएसपी ने बताया कि महिला ने पति की हत्या के लिए प्रेमी के संग योजना बनाई। इस बीच महिला ने बेटे को अपने जाल में फंसाया था। महिला बेटे को बताया कि उसके पिता पर ऊपरी हवा का असर है। इसके चलते वह अक्सर मारपीट करता है। विश्वास दिलाने के लिए उसने अपने प्रेमी का सहारा लिया। दोनों ने बताया कि ऊपरी हवा के चलते वह परिवार को जान से भी मार सकता है। इसलिए उसे ही मार देना सही होगा। महिला का बेटा दोनों के झांसे में आ गया और पिता की हत्या करने के लिए राजी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार से मौत का बहाना बताने की थी योजना
एसएसपी ने बताया कि महिला, उसके पति प्रेमी व बेटे से पूछताछ की गई तो पता चला कि तीनों ने योजना बनाई थी कि मौत का कारण बुखार आना बताया जाएगा। योजना थी कि अगर कोई पूछेगा तो बताएंगे कि पिछले कई दिनों से बालेश को बुखार था, जिसकी दवाई भी चल रही थी। बुखार से ही उसकी मौत हो गई है, लेकिन तीनों की योजना सफल नहीं हो पाई और राज से पर्दा उठ गया।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
एसओ संजीव थपलियाल, एसआई मनोज ममगांई, एसआई संत सिंह जियाल, एसआई गीता चौहान समेत सिपाही सुधीर, संजय रावत, भाव सिंह, लाल सिंह व अशोका। वहीं, एसएसपी ने पुलिस टीम को 24 घंटे में हत्या का खुलासा करने पर ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed